जबलपुरमध्य प्रदेश

घमापुर में लूटकांड से हड़कंप : क्राइम ब्रांच ने दो नाबालिकों को हिरासत में लिया, स्टूडेंट को चाकू घोंपकर हो गए थे फरार

- मुख्य सरगना फरार, तलाश जारी

 

जबलपुर, यशभारत। घमापुर थाना अंतर्गत जीआरपी कॉलोनी में लूटकांड का मामला सामने आया है। यहां आरक्षक मित्र से मिलने गए स्टूडेंट को बीच रास्ते रोककर आरोपियों ने जमकर मारपीट की और फिर उसकी बाइक लूटने लगे। पीडि़त के शोर मचाने पर आरोपी चाकू से स्टूडेंट को गोदकर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने दो नाबालिकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है। वहीं, मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि सतना से जबलपुर अपने साथियों के साथ आया रामफल कुमार बाइक से अपने आरक्षक दोस्त से मिलने जीआरपी कॉलोनी आया था। जहां तीन युवकों ने उसको बीच रास्ते रोका और
गालीगलौच करते हुए जमकर मारपीट कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसकी बाइक को लूटने का प्रयास किया। लेकिन शोर मचाने पर आरोपियों ने रामफल के ऊपर चाकुओं से वार कर लहूलुहान कर दिया और फरार हो गए। जिसके बाद मुस्तैद पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया है जो नाबालिग है और घमापुर के स्थानीय निवासी है। प्रकरण में एक आरोपी फरार है, जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button