ग्वालियर में सड़क सुरक्षा माह: ‘परवाह’ थीम के तहत जागरूकता अभियान और हेलमेट पहने चालकों का हुआ सम्मान
ग्वालियर: ग्वालियर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह का आयोजन 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक ‘परवाह’ थीम के अंतर्गत किया जा रहा है। इस माह के दौरान सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कृष्णलाल चंदानी और उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में दिनांक 16 जनवरी को थाना प्रभारी यातायात मेला और एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर युथ सोसाइटी द्वारा रंगमंच मेला ग्राउंड में एक बाल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी गई और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए क्विज, पेंटिंग, निबंध, स्लोगन राइटिंग और रंगोली प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।
साथ ही, यातायात नियमों का पालन करने वालों का सम्मान करते हुए, प्रभारी यातायात कंपू ने महाराज वाडा पर हेलमेट पहनकर चलने वाले वाहन चालकों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस पहल का उद्देश्य ग्वालियर में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और दुर्घटनाओं की संख्या को कम करना है।







