गोहलपुर मैं 65 हजार की चोरी: सूने मकान में धावा बोलकर चोरों ने गहनों में किया हाथ साफ

जबलपुर यश भारत | गोहलपुर थाना अंतर्गत एक सूने मकान में धावा बोलकर चोरों ने अलमारी में रखे हुए कीमती गहनों में हाथ साफ कर रफूचक्कर हो गए जब मकान मालिक पीड़िता अपने घर पहुंची तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ देखकर आवक रह गई जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में सरगर्मी से चुकी है|
पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया ममता ठाकुर ने थाने में शिकायत देते हुए बताया कि वह कुदवारी थाना गोहलपुर की निवासी है दरमियानी रात भर रिश्तेदारी में शहर के बाहर गई हुई थी आज सुबह आकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ मिला चोरों ने घर की अलमारी से पुराने कीमती गहने पार कर दिए जिनकी कीमत करीब 65 हजार है पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिए हैं साथ ही क्षेत्र के पुराने बदमाश और चोरों से भी सख्ती से पूछताछ की जा रही है|







