जबलपुरमध्य प्रदेश
गोहलपुर में ट्रक में स्क्रू कसते समय लगा करंट : मैकेनिक की मौत

जबलपुर, यशभारत। गोहलपुर के चंडालभाटा में मशीन से ट्रक में स्क्रू कसते समय एक मैकेनिक करंट की चपेट में आकर वहीं तडफ़ते हुए बेहोश हो गया। जिसके बाद उसे नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकरी एएसआई मानसिंह ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर चंडालभाटा निवासी प्रकाश चौधरी उम्र 40 वर्ष पिता पंछीराम चौधरी वहीं पर दूसरे की दुकान पर बतौर मैकेनिक की नौकरी करता था। इसी दौरान एक ट्रक के चक्के का स्क्रू ड्रिल मशीन से कसते समय करंट लग गया।
जिसके बाद प्रकाश ने दम तोड़ दिया। यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैली और देखते ही देखते घटना स्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है। मृतक की दो संताने है और परिवार की माली हालत ठीक नहीं है।