जबलपुरमध्य प्रदेश

गोहलपुर में आईपीएल सट्टा किंग और उसके साथी को पुलिस ने दबोचा : मोबाइल, नगदी समेत मिला हजारों का हिसाब-किताब

जबलपुर, यशभारत। गोहलपुर की समता कॉलोनी में पुलिस ने आईपीएल सट्टा लिखते हुए दो शातिर आरोपियों को दबोचा है। जिनका पूरा गिरोह वर्षों से इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने आरोपियोंंं के पास से एक हजार नगदी, टीव्ही, सेटअप बॉक्स सहित मोबाइल आदि की बरामदी की है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सूचना मिली कि गोहलपुर की समता कॉलोनी में बड़े स्तर पर हाइटेक आईपीएल सट्टा खिलाया जा रहा है। जिसमें हैदराबाद की टीम पर लोगों से दांव लगवाए जा रहे है। सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर दबिश दी तो आरोपी सोनू ठाकुर और अनी उर्फ अंकित चौरसिया मौके से भागने लगे। जिन्हें घेराबंदी कर दबोचा गया। पकड़े गए आरोपियों के पास से सट्टा लिखाने की अनेक सामग्री सहित बही-खाता भी मिला है। जिसमें हजारों का हिसाब-किताब और मोबाइल नंबन दर्ज है। दोनों से पुलिस सख्ती के साथ पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button