जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

गोरखपुर में भाई ने बहन को लाठियों से पीटाः खाने के विवाद में आग बबूला हुआ बेरहम भाई

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर बूढ़ी खेरमांई कैलाशपुर में रहने वाले एक युवक ने अपनी बहन को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। खाना को लेकर उपज विवाद के बाद भाई इतना आग बबूला हुआ उसने बहन को पीटना शुरू कर दिया और घर एक कमरे में पड़ी लाठी उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया। बहन ने घटना की शिकायत गोरखपुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज आरोपी भाई की तालाश शुरू कर दी है।

गोरखपुर पुलिस ने बताया कि रजनी रघुवंशी पति स्वर्गीय कल्याण सिंह बूढ़ी खेरमांई कैलाशपुर निवासी ने शिकायत दर्ज कराई कि रविवार की रात भाई हरिचंद घर पहंुचा और खाना मांगने लगा। उसने कहा कि खाने बनने में थोड़ा समय इस पर भाई आगबबूला हो गया और गंदी-गंदी गाली देने लगा। मैंने गाली-गलौज करने से मना किया तो मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद लाठी से हमला कर सिर में चोट पहंुचा दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मौत बहुत पहले हो चुकी है, उनकी मौत के बाद वह मायके में रह रही है। भाई कोई काम-धाम नहीं करता है, शराब पीकर उत्पात मचाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button