गोरखपुर में जुआ के फड़ गुलजार : क्राइम ब्रांच ने 9 जुआडिय़ों को दबोचकर 25 हजार रूपये, 8 मोबाइल किए जब्त

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर में जुआ के फड़ गुलजार है। जिसकी बानगी उस वक्त देखने को मिली जब क्राइम ब्रांच और पुलिस ने दबिश देकर 9 जुआडिय़ों को गिरफ्तार कर करीब पच्चीस हजार रुपए एवं 8 मोबाइल जब्त किए।
जानकारी अनुसार क्राईम ब्रंाच को सूचना मिली कि पुराना पान बरेजा के सामने ककरैया तलैया में सड़क किनारे जुआ फड़ लगा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर सतेन्द्र चौरसिया निवासी पुराना पान बरेजा ककरैया तलेैया, गोपाल रैकवार निवासी पंचायती अखाड़ा के पास गोरखपुर, प्रकाश कोल निवासी पीपल मोहल्ला ककरैया तलैया, धर्मेन्द्र उर्फ धूर्म चक्रवर्ती निवासी कुम्हार मोहल्ला , सुशील गुप्ता निवासी एमजीएम स्कूल के पीछे हाथीताल, पारस बेन निवासी ईसाई मोहल्ला, बादल सिंह राजपूत निवासी नत्थूमल स्कूल के पीछे गोरखपुर, अनिल कोरी निवासी ईसाई मोहल्ला, शिवा उर्फ शिवम चौरसिया निवासी पंसारी मोहल्ला गोरखपुर को दबोचकर कार्यवाही की गई।







