जबलपुरमध्य प्रदेश

गोरखपुर में जालसाजी : मोबाइल में लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 82 हजार रुपए

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर में ओएलएक्स पर फ र्नीचर बेचने का विज्ञापन देना एक महिला को भारी पड़ा। जालसाज ने महिला को कॉल कर झांसे में फं साया और आधी रकम खाते में ट्रांसफ र करने की बात कही और उनका पेटीएम नंबर लेकर एक लिंक मैसेज भेजा। महिला ने 10 बार जालसाज के कहे अनुसार मैसेज लिंक पर क्लिक किया। इससे उसके खाते से 82 हजार रुपए उड़ गए।

जानकारी अनुसार आदर्श नगर रामपुर निवासी स्वाति ग्रोवर ने पुलिस को बताया कि अपने घर का फ र्नीचर बेचने के लिए डीटेल और फ ोटो लोड की थी। 26 नवंबर की रात 9 बजे उसके मोबाइल पर एक मोबाइल नंबर से फोन आया। उसने अपने आपको ओएलएक्स से सामान खरीदने वाला बताया। उसके डायनिंग टेबिल खरीदने की बात की और बोला कि 50 प्रतिशत राशि उसके खाते में भेज देता हूं।

फ ोन-पे खाते का नंबर लेकर लिंक मैसेज भेजा
जालसाज ने फ ोन-पे खाते का नंबर लिया और एक मैसेज भेजा है। कीमत डालकर कहा कि क्लिक कर उसे सेंड कर दो। महिला उसके झांसे में फंसकर जालसाज द्वारा भेजे गए मैसेज पर क्लिक करती रही। कुल 10 बार मैसेज पर क्लिक करते ही उसके खाते से 82 हजार 500 रुपए ट्रांसफ र हो गए। गोरखपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu