जबलपुरमध्य प्रदेश

गोटेगांव में डबल मर्डर: वृद्ध दंपत्ति पर धारधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा

अलग-अलग पलंग में मिले दोनों शव

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, गोटेगांव यशभारत। श्रीधाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्मं क्रमांक 3 से ग्राम गोटेगांवखेड़ा में अकेले रहने वाले दंपती की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी।घटना का पता उस वक्त चला जब पड़ोसियो ने घर से आ रही बदबू के कारण मृतक के परिजनोंं और पुलिस को सूचना दी। मौके की जांच में पुलिस को दंपती के शव अलग-अलग पलंग पर मिले। जिनके सिर वाले हिस्से में किसी धारदार हथियार से वार किया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक  ने भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को जांच के लिए मार्गदर्शन दिया।

जानकारी अनुसार वृद्ध दंपत्ति  पदम लोधी एवं महिला शांति बाई लोधी की  धारदार हथियार से हत्या की गई है  घटना की जानकारी उस समय मिली जब घर से  बदबू आने के कारण कुछ लोगों ने उसके बेटे प्रहलाद  जो कि श्याम नगर ग्राम में रहता है उसे खबर दी।   दम्पति का बेटा जब  घर पहुंचा तो घर का नजारा देखकर घबरा गया उसने तत्काल गोटेगांव पुलिस को जानकारी दी। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  इस  संबंध में जब पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि गोटेगांव में डबल मर्डर की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचकर अधिनस्थ अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं।   वृद्ध दंपती की हत्या की जानकारी लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं पुलिस अधीक्षक के साथ अन्य अधिकारियो ने भी मौके को देखा और जांच टीम को निर्देशित किया।

19 को आखिरी बार दिखे थे दंपती
पुलिस के अनुसार मृतक दंपती को पड़ोसियो ने आखिरी बार बीते 19 अक्टूबर को देखा था उसके बाद से ही वह किसी को नहीं दिखे थे। शुक्रवार को जब कुछ पड़ोसियो को दंपती के घर से बदबू आती महसूस हुई तो उन्होने श्यामनगर में रहने वाले उसके पुत्र को सूचना दी। जिसने घर आकर देखा तो उसके माता-पिता मृत पड़े थे, इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। घटना की प्रथम द्ष्टयां जांच में यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मृतको के घर से कोई सामग्री चोरी हुई है या नहीं। पुलिस के अनुसार मृतक दंपती की आर्थिक हालत कमजोर थी और वृद्धावस्था पेंशन की राशि से ही उनका गुजारा होता था। पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button