मध्य प्रदेशराज्य

गैस की किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल: सिर पर खाली सिलेंडर रख कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी

Table of Contents

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज सागर में गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ जबरदस्त जनाक्रोश देखने को मिला। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने तपती दोपहर में खाली सिलेंडर हाथों में और सिर पर रखकर पीली कोठी से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और केंद्र सरकार पर जनता को कतारों में खड़ा करने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जब से आई है, जनता किसी न किसी लाइन में ही खड़ी है। उन्होंने कहा, “संघर्ष खाड़ी देशों में हो रहा है, लेकिन परेशानी भारत की जनता झेल रही है। पहले एलपीजी के दाम युद्ध स्तर पर बढ़ाए गए, सब्सिडी खत्म की गई और अब आपूर्ति ही बंद कर दी गई है।” उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार जनता की जरूरतों के बजाय चुनिंदा मित्रों के हितों को साधने में लगी है।

विशेष रूप से उपस्थित पूर्व लोकसभा प्रत्याशी चंद्रभूषण सिंह ‘गुड्डू राजा’ बुंदेला ने कहा कि सरकार ईंधन प्रबंधन और कालाबाजारी रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है। स्थानीय प्रशासन की नाक के नीचे गैस की कालाबाजारी हो रही है और आम नागरिक घरेलू आपूर्ति के लिए भटक रहा है। वहीं पूर्व विधायक सुनील जैन ने ऑटो चालकों की व्यथा रखते हुए कहा कि घंटों एलपीजी की लाइन में लगने के कारण चालकों की दिहाड़ी का नुकसान हो रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा राज में जनता वनवास जैसा जीवन व्यतीत कर रही है, अच्छे दिन तो दूर, लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

कलेक्ट्रेट पर हुए इस उग्र प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के तमाम दिग्गज और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन में संगठन महामंत्री रामकुमार पचौरी, सुरेंद्र सुहाने, जगदीश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा, मुकुल पुरोहित, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, रमाकांत यादव, प्रशांत समैया, राहुल चौबे, सागर साहू, जितेंद्र चौधरी, कमलेश तिवारी, राकेश राय, महेश अहिरवार, निलेश अहिरवार, दीनदयाल तिवारी, नारायण विश्वकर्मा, लीलाधर सूर्यवंशी, रोहित मांडले, चक्रेश सिंघई, आनंद हैला, हीरालाल चौधरी, आनंद अहिरवार, समीर खान, मीना पटेल, रिचा सिंह, पवन पटेल, किरण लता सोनी, रेखा सोनी, वसीम खान, ज्योति मलैया, जाहिद ठेकेदार, गंगा राम अहिरवार, दीपक कुर्मी, चक्रेश रोहित, लक्ष्मी नारायण सोनकिया, कलीम भाईजान, रसीद राइन, दुलीचंद सकवार, बृजेंद्र नगरिया, बाबू मछंदर, अरविंद नागवानी, पप्पू गोस्वामी, आहट बोहरा, शहवाज कुरैशी, अभिषेक पाठक, अरबाज लंबरदार, तज्जु भाई जान, सुनील पाहवा, अनिल दक्ष, गीता कुशवाहा, अस्मत खान, उमेश चौधरी, गोपाल प्रजापति, संजय मोंटी यादव, अकिल सिद्दीकी, अबरार सौदागर, डॉ. दिनेश पटेरिया, श्रीकांत रैकवार, नीरज चौरसिया, सुरेश रैकवार, निलेश चौधरी, प्राण सिंह लोधी, राजेश उपाध्याय, पंकज सिंघई, मयंक ठक्कर, संजय रैकवार, टीकाराम दीवान, सुल्तान कुरेशी, उमेश यादव, गोपी यादव, दुष्यंत जाटव, शोएब कुरैशी, गगन जैन, दानिश तिवारी, अरविंद सिंह ठाकुर, प्रियंक बहेरिया, एडवोकेट रजनी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी कांग्रेस शहर की सड़कों पर खाली सिलेंडर लेकर विरोध जता चुकी है, लेकिन आपूर्ति सुचारू न होने पर आज पुनः कलेक्ट्रेट का घेराव कर चेतावनी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button