इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

गैंगस्टर मुख्तार मलिक की मौत : बंटी गैंग से हुई थी गैंगवार; 58 मामले थे दर्ज

राजस्थान में दो दिन पहले हुए गैंगवार में घायल भोपाल के फरार गैंगस्टर मुख्तार मलिक की मौत हो गई। घायल मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुख्तार को अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार सुबह 10 बजे उसने दम तोड़ दिया। उसके खिलाफ कई थानों में 58 गंभीर मामले दर्ज हैं।

डीएसपी गिरधर सिंह ने बताया कि मुख्तार मलिक नदी से करीब 1 किलोमीटर दूर जंगल में घायल मिला था। मुख्तार की राजस्थान के बंटी गैंग से गैंगवार हुई थी। दोनों गैंग के बीच भीमसागर बांध के कैचमेंट एरिया में मछली पकड़ने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों गैंग के बीच फायरिंग हुई। गैंगवार में मुख्तार गैंग के एक गुर्गे की मौत हो गई थी। वहीं, मुख्तार समेत उसका राइट हैंड विक्की वाहिद घायल था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu