कटनी

गुमे मोबाइल पाकर खिले चेहरे, 110 गुम मोबाइलों खोजने में कटनी पुलिस को मिली सफलता, सायबर सुरक्षा अभियान के समापन पर पुलिस ने दिलाई सायबर जागरूकता फैलाने की शपथ

कटनी, यशभारत। जिले के विभिन्न थाना अंतर्गत रहने वाले नागरिकों के मोबाईल किसी न किसी कारण से कहीं गुम हो गये या गिर गये हैं। आजकल यह एक आम समस्या बनती जा रहीं हैं। ऐसे पीडि़त मोबाईल धारकों द्वारा कटनी सायबर सेल एवं भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल में गुम मोबाईल खोजने हेतु आवेदन पत्र दिये गये थे। जिस पर से पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में एवं अतिण् पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के मार्गदर्शन में जिले में गुम हुये मोबाईलो की शिकायतों में त्वरित कार्यवाही करने व गुम मोवाईलो को सर्च करने के निर्देश सायबर सेल कटनी को मिले थे। कार्यालय सायबर सेल द्वारा गुम मोबाईलो के आवेदनो में जिला कटनी तथा अन्य जिलो के संबंधित थाने की मदद से 110 नग मोबाईल कीमत लगभग 20 लाख रुपये के बरामद कर पुलिस मुख्यालय भोपाल के सेफ क्लिक 2.0 सायबर सुरक्षा अभियान के समापन के अवसर पर विभिन्न आवेदकों को उनके गुम हुए मोबाईल फोन पुलिस अधीक्षक द्वारा लौटाये गये। इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा आमजन से गुम मोबाइल के संबंध में भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल में त्वरित रूप से आवेदन कर आईएमईआई को ब्लाक करने की अपील की है । इस पोर्टल के माध्यम से आमजन भी सीधे शिकायत दर्ज कर सकते एवं शिकायत की अद्दतन स्थित ज्ञात कर सकते है। इससे आमजन के समय की बचत होगी एवं पुलिस तथा जनता के मध्य परर्शिता रहती है। उपरोक्त मोबाईल अधिकतर साप्ताहिक बाजार में लापरवाही से गिरनेए भीड़भाड़ वाले इलाकों में भूलने एवं आवागमन के समय जेब से गिरने से गुम हुए थे। साइबर टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में लगातार सचिंग की जा रही थी जिसके परिणामस्वरूप गुम मोबाईल प्रदेश के विभिन्न जिलो के सायबर सेल एवं पुलिस थानो की मदद से प्राप्त किये गये है। उपरोक्त मोबाईल खोजने में सायबर सेल टीम कटनी एवं संबंधित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button