मध्य प्रदेशराज्य
गलत तरीके से दो चैको से हुआ 5 लाख 50 हजार का भुगतान : जिला पंचायत अध्यक्ष ने सहायक आयुक्त को लिखा पत्र

डिंडोरीlजिले में शिक्षा विभाग में लगातार अनियमितताओं की खबर लगातार सार्वजनिक तौर पर सामने आ रही है जिसमें 400 से अधिक शिक्षकों के थोक स्थानांतरण और 100 हास्टल अधीक्षिका की अदला-बदली के बाद से लगातार वरिष्ठ अधिकारियों पर आरोप लगना शुरू है। जिसे लेकर प्रारंभ से ही जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते मुखर होकर विरोध कर रहे है। अब जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष ने एक और अनियमितताओं का आरोप प्रभारी विकास खंड शिक्षा अधिकारी बजाग और प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांडा पर भुगतान प्रक्रिया में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए सहायक आयुक्त डिंडोरी को पत्र लिखा है जिसमें दो चैक से 550000 की भुगतान प्रक्रिया की पूरी जानकारी तथा खरीदी के लिए आमंत्रित निविदा सहित पालक शिक्षक संघ समिति का प्रस्ताव , कोटेशन सहित क्रय नियम की जानकारी मांगी है।
वहीं दूसरी ओर अनेक शिक्षकों के अनुपस्थित रहते हुए पूरे महिने का वेतन भुगतान तथा अनेक शिक्षकों का नियम विरुद्ध पदस्थ विद्यालय से अन्यत्र संलग्न करने का आरोप लगाया है।
इनका कहना है ….
विकास खंड शिक्षा अधिकारी बजाग द्वारा भुगतान की प्रक्रिया में मनमानी की गई है किसी खरीदी में नियमावली का पालन नहीं किया गया है जिसकी जांच के लिए सहायता आयुक्त को पत्र लिखा हैं, जल्द ही सच सामने आएगा – रूदेश परस्ते जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला डिंडोरी
आरोप निराधार है, निकाले गए पैसे वन्या रेडियो सेंटर की बिल्डिंग मरम्मत के लिए थे। यह कार्य तत्कालीन सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला के निर्देश पर कराया गया था – तीरथ परस्ते, प्रभारी बीईओ







