जबलपुरमध्य प्रदेश
गर्भवती विवाहिता के साथ ज्यादती : दहेज की मांग करते हुए बेल्ट से की मारपीट, एफआईआर

जबलपुर, यशभारत। रांझी में गर्भवती विवाहिता के साथ बेल्ट से मारपीट करने का मामला सामने आया है। जहां, समोसे की दुकान संचालित करने वाले पति और जेठ ने काम करने से मना करने पर जमकर मारपीट की और दहेज की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
जानकारी अनुसार 25 वर्षीय पीडि़ता निवासी गोकलपुर ने बताया कि एक वर्ष पहले अविनाश जैन से प्रेम विवाह किया है शादी के बाद से ही उसकी सास, जेठ परेशान करते हैं। उसके पति एवं जेठ समोसे बेचने का काम करते हैं । सभी उससे कहने लगे कि समोसे बनाओ, उसने समोसे बनाने से मना किया एवं बताया कि वह पे्रग्नेट हैं नही बना पायेगीं । इसी बात पर विवाद करते थे । आज झगड़ा करते हुए बेल्ट से बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी।







