जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

गणतंत्र दिवस पर रिहा होंगे 22 बंदी अच्छे आचरण को देखते हुए शासन ने लिया फैसला

जबलपुर यशभारत। राष्ट्रीय महापर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेंटर जेल से 22 बंदियों को रिहा किया जाएगा। केंद्रीय कारागार से जानकारी के अनुसार गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय कारागार में लंबी सजा भोग रहे 22 बंदियों को रिहा किए जाने का फैसला शासन प्रशासन ने किया है अपनी सजा के दौरान उक्त 22 बंदियों के अच्छे आचरण और अनुशासित व्यवहार को देखते हुए ही यह फैसला लिया गया है कारागार में बंद 22 बंदियों को ताउम्र कैद की सजा मिली थी। गणतंत्र दिवस पर रिहा किये जा रहे सभी बंदी हत्या सहित अन्य अपराधों में दंडित हुए हैं। इन्होंने 14 वर्ष से लेकर 20 वर्ष तक की सजा भुगती है। इन बंदियों की शेष सजा राज्य शासन ने माफ कर दी है। बताया जा रहा है कि रिहा किए जा रहे बंदियों को जेल में निरुद्ध रहते हुए टेलरिंग, कारपेन्ट्री, लोहारी, भवन मिस्त्री, भवन सामग्री निर्माण आदि का प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे रिहा होने के बाद वे जीवकोपार्जन के साधन अर्जित कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button