जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

खूंखार हाथी का किया गया रेस्क्यू : 11 घंटे में कान्हा पहुंचा त्रिदेव 

 

मंडला, यश भारतl जंगली हाथी अपना आतंक मचा रहा है। इस जंगली हाथी के आंतक से अनूपपुर क्षेत्र के किसानों की खड़ी फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

 

इसके साथ ही ये जंगली हाथी भोजन की तालाश में घरों को नुकसान पहुंचा रहा था। इतना ही नहीं इसके हमले से लोग अपनी जान तक गवां चुके है। इस जंगली का हाथी का नाम त्रिदेव है। इस त्रिदेव हाथी का रेस्क्यू अनूपपुर के गोबरी गांव में किया गया।

 

त्रिदेव के रेस्क्यू के लिए बांधवगढ से टीम को बुलाई गई थी। रेस्क्यू टीम में 03 प्रशिक्षित हाथी, आधा सैकड़ा से अधिक वन अधिकारियों के साथ चिकित्सक और कर्मचारी शामिल रहे l

बताया गया कि त्रिदेव का रेस्क्यू करने के बाद हाथी को एक विशेष वाहन में रखकर सड़क मार्ग से गोबरी से राजेन्द्र ग्राम डिंडोरी होते हुए मंडला तक का सफर किया। त्रिदेव को मंडला कान्हा पार्क पहुंचने में करीब 11 घंटे का सफर तय करना पड़ा। 11 घंटे के सफर के बाद त्रिदेव कान्हा टाइगर रिजर्व में स्थित हाथी ठहराव स्थल पहुंचा।

 

त्रिदेव हाथी को सकुशल पहुंचाने के दौरान पूरे रास्ते में पुलिस दल, वनविभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। इस पूरे सफर के दौरान बीच-बीच में बांधवगढ़ एवं संजय टाइगर रिजर्व सीधी के डॉक्टर नितिन गुप्ता डॉ. सेंगर रहे। इसके साथ ही मंडला जिले में प्रवेश करते ही मंडला जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व के वन अधिकारी, कान्हा पार्क के चिकित्सक द्वारा समय-समय पर त्रिदेव हाथी का स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu