मध्य प्रदेशराज्य

खुलासा : 1 करोड़ की लूट का पर्दाफाश, लूट की साजिश में होटल कर्मचारी ही निकले मास्टरमाइंड,4 लुटोरों को किया गिरफ्तार, 60 लाख की नकदी बरामद 

Table of Contents

नरसिंहपुरl नरसिंहपुर नगर स्थित होटल कुमुम वैली के कर्मचारियों द्वारा थाना में सूचना दी गई कि 3-4 नकाबपोश व्यक्तियों ने होटल में जबरन प्रवेश कर होटल में रखी लगभग 1 करोड़ रुपये की नगद राशि लूट ली है।

घटना की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की पहचान, पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गईं 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में तीन विशेष टीमों का गठन कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

लूट की साजिश में होटल कर्मचारी ही निकले शामिल विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य संकलित किए गए तथा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान होटल के रात्रिकालीन मैनेजर चंद्रेश रजक की गतिविधियाँ संदिग्ध पाई गईं। गहन पूछताछ में उसने लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

होटल में रखी राशि को देखकर लालच में आकर लूट की साजिश रची गई : जांच में सामने आया कि चंद्रेश रजक को होटल में रखी नकदी की पूर्व जानकारी थी। लालच में उसने यह जानकारी अनुज व राकेश शुक्ला को दी, जिन्होंने मोनू उर्फ टुईया बंशकार एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया।

गिरफ्तार आरोपी 1: चंद्रेश रजक निवासी यादव कॉलोनी नरसिंहपुर। आरोपी 2: राकेश कुमार शुक्ला निवासी लखीमपुर खीरी उ.प्र. हाल निवासी नरसिंहपुर।आरोपी 3: अनुज कुमार वाल्मीकि निवासी लखीमपुर खीरी उ.प्र. हाल निवासी नरसिंहपुर।आरोपी 4: मोनू उर्फ टूईया वंशकार निवासी रिपटा पार नरसिंहपुर।जप्ती : उक्त कार्यवाही में चंद्रेश रजक से 2.5 लाख, राकेश शुक्ला से 2.5 लाख, अनुज वाल्मीकि से 10 लाख, मोनू वंशकार से 45 लाख इस प्रकार चारों आरोपियों से लूट की गयी राशि में से कुल 60 लाख रुपए बरामद किए गए है।

वैधानिक कार्यवाही सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 309 (6), 3 (5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीवद्ध किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button