जबलपुरमध्य प्रदेश

खमरिया में नये बने चेंज रूम की छत गिरी : आधा दर्जन कर्मचारी बाल-बाल बचे, मचा हड़कंप

जबलपुर यशभारत। खमरिया फेक्ट्री के फिलिंग-6 अनुभाग मे उस समय हड़कंप मच गया जब हाल ही में बनी चेंज रूम की छत भर-भराकर गिर गई। छत के ढहते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उन्हें आशंका थी कि चेंज रूम में कोई कर्मचारी कपड़े न बदल रहा हो।
बताया जाता है कि घटना दोपहर करीब 12 बजे के आसपास की है जब कर्मचारी काम के कपड़े बदलने के लिए जाते हैं ।लोगों ने तत्काल मलवे मे खोजबीन की। उन्हें तब राहत मिली जब वहां कोई नहीं मिला।क्योंकि कर्मचारी कपड़े बदल कर जा चुके थे। थोड़ी देर पहले ही आधा दर्जन कर्मचारी कपड़े बदलने चेंज रूम में गये थे।थोड़ी देर पहले यह हादसा हुआ होता तो उसकी घातकता की कल्पना से लोग सिहर उठे।कर्मचारियों के बीच यह चर्चा का विषय है कि मात्र दो माह पहले बनी बिल्डिंग की छत आखिर ढही क्यों। ये भ्रष्टाचार का जीता जागता नमूना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu