देश

खड़े ट्राला से टकराई कार, एक महिला की मौत, 7 घायल, स्लिमनाबाद बाईपास पर सुबह हुआ हादसा

कटनी। स्लीमनाबाद बाईपास के पास सुबह हुए सड़क हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि कार में सवार सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। पता चला है कि मृतक और घायल एक ही परिवार के हैं, जो महाकुंभ में स्नान करने मुंबई से सड़क के रास्ते इलाहाबाद जा रहे थे। उनकी कार स्लीमनाबाद बायपास पर खड़े ट्राला से टकरा गई।

स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया के मुताबिक मूलत झारखंड का रहने वाला शाह परिवार मुंबई से महाकुंभ में स्नान करने के लिए आर्टिका कार से प्रयागराज के लिए निकला था। सुबह लगभग 7:30 बजे स्लीमनाबाद बाईपास पर जबलपुर कटनी मार्ग में जैन पैट्रोल पंप के सामने कार सड़क किनारे खड़े ट्राले के पिछले हिस्से में तेज रफ्तार से जा घुसी। कार चालक को अचानक नींद का झोंका आ जाने के कारण वह सड़क किनारे खड़े ट्राले में तेज रफ्तार से जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आर्टिका कार के परखच्चे उड़ गए। कार में लगभग 10 लोग सवार थे। जिसमें से चालक सहित एक अन्य को मामूली चोट आई है, जबकि एक महिला की मौत हो गई और सात अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे की जानकारी लगते ही तत्काल स्लिमनाबाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। हादसे में घटनास्थल पर ही 36 वर्षीय आशा देवी शाह नामक महिला की मौत हो गई है जबकि घायल अनीता देवी, संजू देवी, मनोज प्रसाद, किरण बाई, प्रेम शाह, 10 वर्षीय आर्य शाह, 3 वर्षीय अभिनंदन शाह को घायल अवस्था में स्थानीय शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में चालक रामखेलावन सहित महादेव को मामूली चोटे आई हैं। घायलों के बयान दर्ज करते हुए पुलिस के द्वारा अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।IMG 20250123 WA0023 1024x1024 1

IMG 20250123 WA0022 768x1024 1

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu