जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

क्षमावाणी कार्यक्रम : विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा – आचार्य विद्यासागर महाराज के नाम पर बन रहे आयुर्वैद कॉलेज के बाद सागर में होंगे दो मेडिकल कॉलेज

सागर यश भारत संभागीय ब्यूरो/ सकल जैन समाज सागर की सामूहिक क्षमावाणी का आयोजन भाग्योदय तीर्थ परिसर में परम पूज्य गुरुदेव मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज के सानिध्य मे किया गया। कार्यक्रम में मुख्य आयोजक के रूप में सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, श्रीमती अनुश्री जैन उपस्थित थे। सर्वप्रथम विधायक जैन एवम श्रीमती अनु श्री जैन ने बड़े बाबा एवं आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र का अनावरण कर दीप प्रज्वलन किया।

क्षमावाणी महोत्सव को पूज्य गुरुदेव मुनि श्री सुधा सागर जी महाराज ने कहा कि जिंदगी को बंदगी में बदलना ही जिंदगी है। जिंदगी को चाहो तो निंदनीय बना दो और अगर चाहो तो वंदनीय बना दो। ये सभी बातें व्यक्ति के व्यक्तित्व पर निर्भर करती है। यदि हमारे घर में कोई आ रहा हो और हम उनके लिए भोजन बनाए तो वह हमारा कार्य है, और आने वाले का कोई पता नहीं है तब भी भोजन बनाऐ उसे ही दान कहा जाता है। समाज के नेता को साल भर में एक बार किसी धार्मिक स्थान पर अपने सभी जुड़े हुए सदस्यों का धार्मिक आयोजन अवश्य करना चाहिए। हमारे शैलेंद्र जी विधायक है, लेकिन जन्म से जैनी है। मैं कभी क्षमा वाणी में नही बैठता हूं, लेकिन जब विधायक जी ने मुझे क्षमा वाणी का आग्रह किया तो मैने तुरंत अपनी सहमति दी। हमारे बीच किसी एक नेता ने धार्मिक कार्यक्रम और इसका नेतृत्व करने का कार्य किया मैं उनको साधुवाद देता हूं,और क्षमा दिवस को अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय पर्व की जो बात आई है उसे होना चाहिए इससे पूरे विश्व को प्रेरणा मिलेगी। मेरा पुण्य मेरी साधना यदि मेरे और मेरे परिवार के काम आए यह कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन यदि मेरा पुण्य और मेरी साधना किसी दूसरे के काम आ सके तभी उसकी सफलता है तभी आपका पुण्य और आपकी साधना सार्थक है।

कार्यक्रम के आयोजक विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि पूज्य मुनि श्री के सानिध्य में हम सभी इस सामूहिक क्षमा वाणी में एकत्रित हुए हैं। मैं एक जनप्रतिनिधि हुं और सार्वजनिक जीवन में कार्य कर रहा हूं। गलतियां होना स्वाभाविक है, अनेकों बार सभी के कार्य करने का प्रयास करता हूं। परंतु सभी के कार्य करना संभव नहीं हो पाता है इसलिए जाने अंजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगता हूं।
विधायक शैलेंद्र जैन धर्म सभा को बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जैन समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सागर में बना रहे आयुर्वेद कॉलेज का नामकरण आचार्य विद्यासागर महाराज के नाम पर करने की घोषणा करीब 6 माह पहले की थी।

 

शनिवार को भोपाल स्थित निवास पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश भर के जैन समाज के समक्ष आयोजित क्षमावाणी महोत्सव में अपनी उक्त घोषणा को सैद्धांतिक सहमति दे दी है। उनके द्वारा जैन कल्याण बोर्ड की स्थापना हम सभी के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। मैने माननीय मुख्यमंत्री को पूज्य मुनि श्री के बारे में बताया और उन्हें भाग्योदय तीर्थ में आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि वह 27 तारीख को पूज्य मुनि श्री के दर्शनों हेतु अवश्य पधारेंगे। विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि आज क्षमा भाव की जितनी आवश्यकता विश्व को है उतनी भारत को नहीं है। संयुक्त राष्ट्र संघ में जिस तरह योग दिवस को मान्यता दी गई उसी तरह अहिंसा दिवस या क्षमा दिवस की घोषणा की जाए तो यह पूरे विश्व के लिए वरदान साबित होगा और विश्व की सारी समस्याओं का हल हो जाएगा।

कार्यक्रम को सुरेंद्र कुमार जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे यशश्वी विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने मुख्यमंत्री महोदय से जैन कल्याण बोर्ड के गठन का प्रस्ताव रखा था एवं जैन साधुओं के बिहार में मार्ग में जो भी शासकीय भवन होगा उसे सर्व सुविधा के साथ उपलब्ध कराए जाने के संबंध में चर्चा की थी। मुख्यमंत्री ने कल क्षमा वाणी कार्यक्रम में इसके गठन की स्वीकृति दी है और जैन साधुओं के विहार में पढ़ने वाले शासकीय भवन को सर्व सुविधा युक्त रूप से उपलब्ध कराने की स्वीकृति देते हुए घोषणा की। विधायक जैन के प्रयासों से सागर में मुख्यमंत्री द्वारा इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री डा मोहन यादव मुनि श्री के चरणों में श्री फल अर्पित करेंगे।

 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से आनंद जैन ढोलक, मनोज जैन ढोलक, सुरेंद्र मालथोन, सुरेंद्र जैन सट्टू कर्रापुर, ऋषभ बांदरी, राजकुमार मिनी, राजेश जैन एडिना, नेवी जैन, वीरेंद्र जैन मॉलथोन, प्रासुख जैन, श्रीकांत जैन, पराग बजाज, अमित बैसाखिया, संजय जैन लाटसाहब, नीलेश जैन, कमल जैन, नेमीचंद जैन, कमल जैन बीना, सौरभ बूंद, ऋषभ जैन लालो, जिनेश जैन पटना, सुश्री मेघा दुबे, रानी पराग बजाज, अरविंद जैन, सतीश जैन कनेरा, कमल जैन चैनपुरा, सपन जैन, प्रभात जैन, अशोक जैन पटवारी, दिनेश जैन, डा दिनेश जैन, अशोक जैन, सुनील जैन छाया एजेंसी, महेश जैन, डा अरुण सराफ, नितिन जैन, राजेश जैन रोडलाइंस सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App