जबलपुरमध्य प्रदेश

कोतवाली में शादीशुदा फ्लाईओवर कर्मी ने रचाई झूठी शादी : डेढ़ महिने तक किराए के कमरे में रखकर युवती को बनाया हवस का शिकार

 

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर में बन रहे फ्लाईओवर के कर्मचारी ने अनूपपुर की युवती को पहले तो बेसफुक में फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और फिर उसको अपने प्रेम के जाल में फांसा। बाद में युवती को जबलपुर बुलाकर एक होटल में उसका दैहिक शोषण किया। जब युवती ने विवाह करने की बात की तो आरोपी ने बकायदा झूठा विवाह भी रचा लिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब युवती को पता चला कि फ्लाईओवर कर्मी पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। जिसके बाद आरोपी ने युवती को घर भेज दिया। जिसके बाद पीडि़ता अपने परिजनोंं के साथ थाना पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर, आरोपी को अभिरक्षा में लिया है। जिससे पूछताछ जारी है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अनूपपुर निवासी 21 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके फेसबुक पर पहले तो आरोपी युवक ने फ्रेन्ड रिक्वेस्ट भेजी। जिसके बाद आरोपी ने बताया कि वह जबलपुर में बन रहे फ्लाइओवर का कर्मचारी है और अपनी मीठी-मीठी बातों में फंसाया।

आगा चौक की होटल में की ज्यादती
युवती ने बताया कि युवक ने प्रेम में उलझाकर उसे जबलपुर बुलाया। जहां युवक उसे आगा चौक की एक होटल में ले गया और उसके साथ ज्यादती की। बाद में युवती घर लौट गयी।

रचाया विवाह, चेरीताल में रखा
पीडि़ता ने बताया कि जब उसने विवाह की बात की तो पहले तो आरोपी टालता रहा और फिर बाद में उससे विवाह भी कर लिया और चेरीताल में एक किराए के मकान में रहने लगे। जहां आरोपी उसके साथ ज्यादती करता रहा।

किसी और से कर लो विवाह
पुलिस के अनुसार विवाह के करीब डेढ़ महिने बाद पीडि़ता को पता चला कि आरोपी युवक 27 साल पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। जिसके बाद पीडि़ता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे घर भेज दिया और बाद में कहा कि वह किसी और से विवाह कर ले। जिसके बाद पीडि़ता थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है। जिससे सख्ती के साथ पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button