ग्वालियर l ग्वालियर में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब कोचिंग संचालक युवक ने आत्मघाती कदम उठाते हुए क्लास रूम में सुसाइड कर लियाl
बताया जा रहा है कि शहर के उपनगर सुमेर सिंह का बाड़ा इलाके में एक कोचिंग सेंटर के संचालक महेंद्र कुमार ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह पढ़ने पहुंचे बच्चों ने जैसे ही क्लासरूम का दरवाजा खोला, शिक्षक को फंदे पर लटका देख घबरा गए। जिसकी बाद तत्काल पुलिस को सूचना दीl बहरहाल, पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामला जांच में लिया हैl बताया जा रहा है कि शिक्षक ऑनलाइन गेमिंग में भी उलझा था पुलिस हर पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है l
Back to top button