जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कॉलेज पढ़ने आई 2 बच्चों की मां लापता : नगर परिषद पार्षद भी हो गया गुम ….मच गया हड़कंप पुलिस जांच में जुटी

सतना।कॉलेज में पढ़ाई करने नागौद आई दो बच्चों की मां सतना शहर से लापता हो गई। परिजनों ने सतना सिटी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। वहीं, नागौद नगर परिषद का पार्षद भी लापता है। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, नागौद की रहने वाली एक 24 वर्षीय महिला लापता हो गई है। वह सतना के भरहुत नगर स्थित रामा कृष्णा कॉलेज में एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। गुरुवार 5 दिसंबर को वह घर से कॉलेज आई थी, लेकिन लौट कर घर नहीं गई। परिजनों ने तलाश की, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला, फोन पर भी कोई संपर्क नहीं हो पाया। नतीजतन पति ने महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट सतना सिटी कोतवाली में दर्ज कराई। लापता हुई महिला 2 बच्चों की मां है।

वहीं, नागौद नगर परिषद का एक पार्षद भी लापता है। फिलहाल उसकी गुमशुदगी नागौद थाने में दर्ज नहीं हुई है। इस मामले में सिटी कोतवाली टीआई रावेंद्र द्विवेदी ने बताया कि कॉलेज से दो बच्चों की मां के लापता होने की शिकायत आई है, उसकी तलाश और जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button