जबलपुरदेशमध्य प्रदेश

कॉमर्शियल सिलेंडर 92 रुपए सस्ता..आज से 13 बड़े बदलाव : सोना महंगा होगा

आज यानी 1 अप्रैल से नया फाइनेंशियल ईयर 2023-24 शुरू हो गया है। यह नया साल अपने साथ कई सारे बदलाव लेकर आया है। पेट्रोलियम कंपनियों ने आज नए वित्त वर्ष के पहले दिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कटौती की है।

वहीं आज से सोने और ज्वेलरी पर सीमा शुल्क 20% से बढ़कर 25% हो गया है, इससे इसकी कीमत बढ़ सकती है। पेनकिलर्स, ऐंटीबायोटिक्स और दिल की दवाएं भी महंगी हो गई हैं।

गैस सिलेंडर के दाम घटे
19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 92 रुपए तक सस्ता हो गया है। हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 2119.50 की जगह 2028 रुपए में मिल रहा है। वहीं कोलकाता में अब ये 2132 रुपए पर आ गया है। इससे पहले 1 मार्च को सिलेंडर के दाम 350.50 रुपए बढ़े थे।

 स्कीम की नई ब्याज दरें
सरकार ने सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम और टाइम डिपॉजिट समेत स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट, मंथली इनकम स्कीम और किसान विकास पत्र की ब्याज दरों में भी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि PPF और सेविंग्स अकाउंट स्कीम की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

 हॉलमार्क सोने के आभूषणों की बिक्री होगी
नए नियम के तहत एक अप्रैल से छह डिजिट वाले अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्किंग के बिना सोना नहीं बिकेगा। जैसे आधार कार्ड पर 12 अंकों का कोड होता है, उसी तरह से सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होगा।

आज से नया टैक्स रिजीम
आज से इनकम टैक्सपेयर्स को नया टैक्स रिजीम मिल जाएगा। नया टैक्स सिस्टम चुनने वालों के लिए रिबेट की लिमिट 7 लाख रुपए कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button