देश
कैमोर हत्याकांड : थाना प्रभारी अरविंद चौबे और आरक्षक प्रेमशंकर पटेल लाइन अटैच

कटनी, यशभारत। कैमोर में हुए हत्याकांड के बाद उत्पन्न स्थिति के बाद कैमोर थाना प्रभारी अरविंद चौबे और प्रधान आरक्षक प्रेमशंकर पटेल को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। एसपी के एक्स हैंडल पर यह सूचना पोस्ट की गई है। कैमोर में अब भी आईजी और डीआईजी मौजूद हैं। एसपी अभिनय विश्वकर्मा पूरी स्थिति पर निगाह रखे हुए हैं।








