जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कैंट बोर्ड ने लिखित में दिया की पूर्ववत निशुल्क रहेगा शिवाजी ग्राउंड 

जबलपुर यश भारत। कैंट बोर्ड के द्वारा पूर्व में धार्मिक आयोजन और दंगल जैसे कार्यक्रमों के लिए शुल्क का निर्धारण किया था जिसका नगर के धार्मिक सामाजिक संगठनों के द्वारा तीव्र विरोध किया गया और इसी को वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार को सदर बंद कर सीईओ कार्यालय का घेराव और प्रदर्शन किया गया। जिसके बाद कैंट सीईओ ने प्रदर्शनकारियों मै से पांच लोगों को चर्चा के लिए बुलाया और इस मामले को लेकर विस्तार से चर्चा की तथा लिखित पत्र देकर आस्वस्त किया कि जिस तरह पूर्व में धार्मिक आयोजनों के लिए यह ग्राउंड निशुल्क उपलब्ध कराया जाता रहा है ठीक वैसी व्यवस्था आगे भी जारी रहेगी और धार्मिक आयोजनों के लिए कोई किराया नहीं लिया जाएगा। यह जानकारी रामलीला समिति के व्यवस्थापक अभिषेक चौकसे चिंटू ने दी है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को हुए प्रदर्शन में धनुषयज्ञ रामलीला समिति गणेश उत्सव दुर्गा उत्सव समिति बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी शामिल होकर केंट बोर्ड के निर्णय का विरोध किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button