जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा: कांग्रेस की दोमुंही विचाराधारा के चलते हो रहा पराभव

भारत सरकार के सांस्कृतिक एवं संसदीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल आज शनिवार 13 नवंबर को जबलपुर प्रवास पर थे। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा हिन्दुत्व पर दिए गए बयान, सलमान खुर्शीद के विवादित किताब और राशिद अल्वी के बयान को लेकर जमकर निशाना साधा। बोले-कांग्रेस की हमेशा से दोमुंही विचाराधारा की राजनीति करती रही है। यही उसके पराभव का कारण भी है। एमपी में खुर्शीद की किताब पर बैन की प्रशंसा करते हुए बोले ये समाज में आने लायक किताब नहीं है। इस पर विचार चल रहा है। साहित्य अकादमी पुस्तक पर बैन लगा सकती है।

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद को कश्मीरी पंडितों का पलायन नहीं दिखता। उनका पलायन हो तो हो। सलमान खुर्शीद ने किताब लिखकर जो थॉट प्रस्तुत किया। असल में कांग्रेस असल पहचान यही है। वे फायदे के लिए कभी साफ्ट हिन्दुत्व की बात करेंगे। तो कोई हिंदुओं को गाली दे तो उसके साथ भी खड़े दिखेंगे। ये जो राजनीति की दोमुंही विचारधारा है, यही कांग्रेस की सदा से पहचान रही है।
कांग्रेस परिवारवाद से आगे की सोच ही नहीं पाती

जबलपुर।  केंद्रीय मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस परिवारवाद के आगे सोच ही नहीं पाती है, इस कारण वह भटक गई है। यूपी जैसे बड़े राज्य में जहां से नेहरूजी, राजीव गांधी, इंदिरा गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी जीत कर आए। वहां कांग्रेस है ही नहीं। कांग्रेस हमेशा से समाज को दो खेमे में बांटने का प्रयास करती रही है। यूपी समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले “हिन्दू धर्म’ ओर “हिन्दुत्व’ को बहस का मुद्दा बनाने के लिए कांग्रेस खुलकर आगे आ गई है।

2022 में यूपी में तो 2023 में राजस्थान में बीजेपी प्रचंड बहुमत से बनाएगी सरकार

2022 में यूपी और 2023 में राजस्थानी में बीजेपी ही सरकार बनाएगी। यूपी में चुनाव प्रभारी धमेंद्र प्रधान के साथ मैं सह प्रभारी हूं। वहां धरातल पर जिस तरीके से प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को योगीजी ने धरातल पर उतारा है। कानून व्यवस्था को ठीक किया है। गुंडा राज समाप्त हुआ है। इससे निश्चित है कि 2022 में वहां बीजेपी ही प्रचंड बहुमत में सरकार बनाएगी। किसानों की नाराजगी से पश्चिम उत्तर प्रदेश में समीकरण गड़बड़ होने पर बोले कि मैं उस क्षेत्र में गया हूं। ये विषय इतना बड़ा नहीं है। वहां भी हमारी अच्छी सीटें आएंगी।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button