कटनीमध्य प्रदेश

कुएं से शवों को बाहर निकालने उमरिया की माइंस टीम बुलाई

जहरीली गैस से हाई रिस्क के चलते रात्रि तक बाहर नही आ सके शव

कटनी, यश भारत। कुएं में जहरीली गैस के रिसाव की वजह से जुहली में 4 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि तो शव बाहर आ जाने के बाद ही होगी, किन्तु ये माना जा रहा है कि शायद कुएं में उतरे चारों में से कोई भी जीवित नही। इस बीच शव निकालने में हाई रिस्क की वजह से अब तक सफलता नही मिली है, लिहाजा उमरिया से माइंस की एक्सपर्ट टीम बुलाई गई है, जिन्हें ऐसी परिस्थितियों में गहरे तक सुरक्षित उतरने का अभ्यास है। विधायक सन्दीप जायसवाल शाम से लगातार मौके पर डटे रहे। उन्होंने रात्रि सवा 9 बजे यशभारत को अपडेट देते हुए बताया कि उमरिया से आ रही टीम जब चारों लोगों को बाहर निकालेगी तभी मौतों की पुष्टि की जा सकेगी।

गौरतलब है कि कटनी जिले में बाढ़ की विभीषिका के बीच जिला मुख्यालय से लगे ग्राम जुहली में लोमहर्षक घटना में चार लोगों की कुएं से जहरीली गैस के रिसाव की वजह से मौत की खबर से हड़कम्प की स्थिति निर्मित हो गई। घटना उस समय हुई, जब एक व्यक्ति कुएं के अंदर मोटर लगाने के लिए उतरा था और उसे बचाने के लिए तीन अन्य लोग भी कुएं में उतरे। इस घटना में चारों लोगों की मौत होने की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौजूद रहे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम जूहली निवासी रामकुमार दुबे के खेत में मौजूद कुएं में मोटर डालने के लिए पिंटू कुशवाहा नामक युवक गुरुवार की दोपहर कुएं में उतरा था। कुएं में उतरने के बाद पिंटू की तबीयत अचानक से बिगड़ने लगी। उसकी तबीयत बिगड़ते हुए देखा उसे बचाने के लिए रामकुमार दुबे, निखिल दुबे एवं राजेश कुशवाहा भी कुएं के अंदर उतर गए, जो कि फिर बाहर नहीं निकल सके।

Screenshot 20240725 212632 WhatsApp 1 Screenshot 20240725 212614 WhatsApp 1 Screenshot 20240725 212500 WhatsApp 1

Related Articles

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button