सागर l देवरी थाना क्षेत्र के बाजार में कुएं में युवक का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया lशव को कुएं में देख आसपास के लोग घबरा गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रस्सियों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
बताया जा रहा है की मृतक की पहचान इसराइल उर्फ इश्यू पिता जहूर खान (28) निवासी बाजार वार्ड देवरी के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि, मृतक इसराइल उर्फ इश्यू बाजार में घूमता रहता था। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक मानसिक रूप से कमजोर था।
Back to top button