जबलपुरमध्य प्रदेश

किसान पर बका, डंडे से हमला : पुरानी रंजिश को लेकर दिया वारदात को अंजाम , घायल अस्पताल में भर्ती

जबलपुर, यशभारत। पाटन के तहसीली गेट पर पर पुरानी रंजिश को लेकर चार आरोपियों ने बका, पाइप और डंडे से बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ वार कर, बुरी तरह घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। जिसके बाद युवक को आनन-फानन में मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला कायम कर, आरोपियों की तलाश में जुटी है।

जानकारी अनुसार पुलिस को रामशरण लोधी 25 वर्ष निवासी चौधरी मोहल्ला पाटन ने बताया कि वह पेशे से किसान है। जब वह अपनी बाइक से यूनियन बैंक अपने काम से आया था तभी तहसील गेट के पास कपिल यादव ने उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक अड़ा दी जिससे वह गिर गया तभी कपिल यादव के साथ कपिल के भाई सोमेश यादव, नीतेश यादव तथा कपिल का साथी विक्कू भाईजान लाठी ,डंडे राईजर पाईप लेकर आये और चारों एक राय होकर मारपीट करने लगे । कपिल यादव ने राईजर पाईप तथा बका जैसे चीज से हमलाकर पैरों में, नीतेश ने लाठी से कंधे में विक्कू भाईजान ने बका से दाहिने हाथ में हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button