काली माई मंदिर में विप्र कुल परिवार की बैठक का आयोजन

काली माई मंदिर में विप्र कुल परिवार की बैठक का आयोजन
पाटन।पाटन के काली माई मंदिर परिसर में विप्र कुल परिवार नगर एवं ग्रामीण की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें पाटन और आसपास से बड़ी संख्या में विप्रोजन शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और आगामी कार्यक्रमों के लिए भी नीतियों और जिम्मेदारी तय की गई कार्यक्रम में विप्र कुल परिवार के डॉक्टर विष्णु दत्त त्रिपाठी, राम विनय करसोलिया,संदीप गुरु, राघवेंद्र शुक्ला घनश्याम बबेले, वैभव व्यास केदार गौतम, अवधेश दुबे सोनी महाराज, सुशील बबेले भूरे महाराज,मनीष दुबे, नितिन गोटिया भरत मिश्रा, राजेश मिश्रा,छुट्टन पांडे सहित बड़ी संख्या में विप्र कुल परिवार के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान डॉ विष्णु दत्त त्रिपाठी, राघवेंद्र शुक्ल, घनश्याम बबेले, संदीप गुरु,केदार गौतम ने अपने विचार रखें और समाज हित में एकजुटता से कार्य करने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया साथ ही आने वाले समय में परशुराम जयंती के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के समापन के मौके पर दाल बाटी का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ इस मौके पर सभी ने विप्र कुल परिवार को आगे बढ़ाने और समाज हित में काम करने का संकल्प भी लिया।







