सिवनी यश भारत:-सिवनी में कुछ गुंडे बदमाश सक्रीय है, जो रात्रि होने पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने का प्रयास करते हैं। जिन पर अंकुश लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। जहां रात्रि के समय पुलिस ने कांबिंग गश्त कर 54 वारंटी को गिरफ्तार किया है और 90 निगरानी/ गुंडा बदमाश को चेक किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के द्वारा मध्य रात्रि में जिले के समस्त थाना /चौकी में वारंटियों तथा फरार अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु “नाईट काम्बिंग ऑपरेशन” आदेशित किये जाने पर आदेश के परिपालन में रात्रि 12 बजे से प्रातः 5 बजे तक समस्त थाना/चौकी प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा पुलिस स्टाफ के साथ कॉम्बिग गस्त की गयी,जिसके सार्थक परिणाम निकले।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभावी नाइट कांबिंग गश्त हेतु पुलिस बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
रात्रि कांबिंग गश्त के दौरान जिले में 20 स्थाई वारंट, 34 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए, इसके साथ ही 90 निगरानी बदमाश/गुंडा बदमाश/ सस्पेक्ट को चेक किया गया।
इसके साथ ही होटल, ढाबा, लाज,धार्मिक स्थलों एवं 170 से अधिक संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।
रात्रि कांबिंग गश्त में सभी थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी सहित 97 का पुलिस बल कांबिंग गश्त में शामिल रहा।
Back to top button