WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने कहा- ‘भारत का असली दुश्मन पाकिस्तान नहीं चीन’

भारत के रिश्ते हमेशा से ही चीन और पाकिस्तान के साथ तनावपूर्ण रहे हैं। भारत से लगे इन दोनों देशों के सीमा पर अक्सर तनातनी की खबरें आती रहती हैं। इन दोनों देशों को लेकर हमेशा से एक बहस रहता है कि आखिर भारत का बड़ा दुश्मन कौन है? इसी मुद्दे पर आज कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा  ने भी एक बयान दिया है। विवेक तन्खा ने अपने हालिया बयान में कहा कि भारत का असली दुश्मन पाकिस्तान नहीं बल्कि चीन है, भारत को पाकिस्तान से अधिक चीन से खतरा है।

बता दें बीते कुछ सालों से चीन ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में अपनी दखलअंदाजी बढ़ा दी है। अभी हाल के कुछ साल पहले ही चीन सीमा पर भारतीय जवानों और चीनी सेना के बीच हिंसक झड़प हुआ था। भारत के असली दुश्मन को लेकर कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा के पहले भी कई नेताओं और सेना के अधिकारियों ने बयान दिया है। जिनमें से ज्यादातर का मानना यही है कि भारत का असली दुश्मन पाकिस्तान नहीं बल्कि चीन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu