जबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की तीन और सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए

दमोह से तरवर लोधी लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश की तीन और सीटों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। इनमें दमोह लोकसभा क्षेत्र के लिए तरवर सिंह लोधी के रूप में चौंकाने वाला नाम सामने आया है।
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज देर रात मध्यप्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों की 14 प्रत्याशियों की घोषणा की है, इनमें मध्यप्रदेश से तीन नाम शामिल है। मध्यप्रदेश की लोकसभा सीटों के लिए बनाए गए प्रत्याशियों में कांग्रेस ने जारी की लोकसभा की सूची में दमोह से तरवर सिंह लोधी गुना से यादवेंद्र सिंह यादव तथा विदिशा से प्रताप भानु शर्मा के नाम घोषित किए हैं। विदिशा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रत्याशी है। वही गुना लोकसभा क्षेत्र से ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा से चुनाव लड़ रहे हैं। दमोह लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए राहुल लोधी के खिलाफ कांग्रेस ने तरवर सिंह लोधी को प्रत्याशी बनाकर बड़ी चुनौती खड़ी करने का प्रयास किया है।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu