भोपालमध्य प्रदेश

कांग्रेस द्वारा किया जाएगा 2 मई से 3 मई तक प्रदेश के सभी जिलों एवं संभागों में प्रेस वार्ताओं का आयोजन

 

यश भारत (स्पेशल डेस्क)/ कांग्रेस पार्टी द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही “जातिगत जनगणना” की माँग को अंततः भाजपा सरकार ने स्वीकार कर लिया है। यह फैसला कांग्रेस पार्टी के जनहित में किये गए संघर्ष और आवाज़ का परिणाम है। कांग्रेस पार्टी इस फैसले का स्वागत करती है और इसे सामाजिक न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम मानती है।

 

इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट भूमिका को जनमानस तक पहुँचाने हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 2 मई से 3 मई 2025 तक सभी जिलों एवं संभागों में प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। इस प्रेस वार्ता के माध्यम से कांग्रेस पार्टी द्वारा जातिगत जनगणना की आवश्यकता, इसके लाभ, और भाजपा सरकार द्वारा देरी से लिये गये निर्णय पर विचार रखे जाएंगे।

 

कांग्रेस पार्टी संकल्पबद्ध है कि जातिगत जनगणना के माध्यम से वंचित वर्गों को उनका अधिकार दिलाने की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu