जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया बाबा साहब का अपमान: मंत्री विश्वास कैलाश सारंग

 

 

*”राहुल गांधी की तस्वीर पर दूध से अभिषेक करना कांग्रेस की चमचागिरी की पराकाष्ठा”: मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग*

 

भोपाल,।

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे राहुल गांधी की तस्वीर रखकर उस पर दूध से अभिषेक करने के मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मंत्री श्री सारंग ने इसे “चमचागिरी की पराकाष्ठा” करार देते हुए कहा कि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा के नीचे इस तरह का आयोजन करना बाबा साहब का अपमान है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान का निर्माण कर लोकतंत्र की स्थापना की थी। वहीं कांग्रेस इस प्रकार एक ही परिवार का महिमामंडन कर वंशवाद को बढ़ावा दे रही है।

 

*कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया बाबा साहब का अपमान*

मंत्री सारंग ने कहा कि इससे ज्यादा आपत्तिजनक कुछ नहीं हो सकता। डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे राहुल गांधी की तस्वीर रखकर दूधाभिषेक करना अत्यंत निंदनीय है। यह बाबा साहब का घोर अपमान है, जिसे यह देश कभी सहन नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जिस तरह राहुल गांधी की तस्वीर के साथ दूध अर्पण कर रहे हैं, मानो वे कोई भगवान हों। “क्या राहुल गांधी अब भगवान हो गए हैं? क्या कांग्रेस बाबा साहब को चुनौती देने का दुस्साहस कर रही है? यह कार्यक्रम सुनियोजित और जानबूझकर किया गया कृत्य है, जो सीधे-सीधे डॉ. अंबेडकर की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है।”

 

*बाबा साहब के अपमान के लिये माफी मांगे राहुल गांधी*

मंत्री सारंग ने कहा कि नेहरू परिवार और कांग्रेस की नीति और रीति हमेशा से बाबा साहब के विरोध की रही है। नेहरू ने डॉ. अंबेडकर को लोकसभा में नहीं पहुंचने दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया यह कृत्य डॉ. अंबेडकर का अपमान है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और राहुल गांधी को जनता से माफी मांगनी चाहिए। यह देश बाबा साहब के अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu