मध्य प्रदेशराज्य

कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही : समय पर काम नहीं करने वाले एक और पटवारी को किया निलंबित

Table of Contents

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ किसानों व ग्रामीण जनों के प्रकरणों को लंबित रखने, समय सीमा में कार्य न करने एवं हल्का में समय से उपस्थित न होने पर कलेक्टर संदीप जी आर ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ग्राम केसली के पटवारी सुनील सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

  कलेक्टर द्वारा प्रशासन के बेहतर संचालन एवं प्रशासन तक आमजन की सुलभ पहुंच हेतु आपका प्रशासन आपके द्वारा कार्यक्रम शुरू किया गया हैं जिसके तहत विकासखंड स्तर पर जनसुनवाई की जा रही है। इसी क्रम में 6 जनवरी को केसली में आयोजित जनसुनवाई शिविर में कलेक्टर संदीप जी आर के समक्ष ग्राम ढेंचुआ के कृषकों द्वारा पट्टे में प्राप्त भूमि के नक्शा तरमीम, सीमांकन, कब्जों के संबंध में शिकायतें एवं पटवारी हल्के में समय से उपस्थित न होने संबंधी शिकायतें प्राप्त हुई है, जिसके संबंध में संबंधित पटवारी सुनील सोनी द्वारा समक्ष में संतोषजनक जबाव प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर पटवारी सुनील सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button