मध्य प्रदेशराज्य

कलियुगी माता-पिता का कारनामा : नवजात के शव को नर्मदा नदी के घाट किनारे छोड़कर हो गए फरार…. पुलिस जांच में जुटी

Table of Contents

मंडला l कोतवाली थाना क्षेत्र में नर्मदा नदी से एक नवजात शिशु का शव बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया है। यह घटना कोतवाली थाना अंतर्गत रंगरेज घाट पर हुई। स्थानीय लोगों ने नवजात के शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया।

शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी शफीक खान ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कौन माता-पिता है और शव यहां कौन रख गया… इसकी जानकारी जुटाई जा रही हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button