शहडोल l जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम हुडरहा में एक किसान की करंट लगने से मौत हो जाने के बाद हड़कंप मच गया। नंदलाल सिंह गोंड (43) अपने खेत में काम करने गए थे, जहां पड़ोसी के खेत में आलू की फसल बचाने के लिए लगाए गए जीआई तारों में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से उनकी जान चली गई।
बताया जा रहा है कि मृतक नंदलाल सिंह गोंड (43 वर्ष) ग्राम हुडरहा निवासी दशरथ सिंह गोंड के बेटे थे। परिजनों ने बताया कि नंदलाल प्रतिदिन की तरह अपने खेत में काम करने गए थे। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की।
इसके बाद खेत के पास नंदलाल का शव पड़ा मिला, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल जयसिंहनगर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि नंदलाल के खेत से सटे एक अन्य खेत में आलू की फसल लगी थी। और करंट प्रवाहित हो रहा था मामले की जांच जारी है l
Back to top button