पन्ना l किसान ने कमाल करके दिखाया है पन्ना से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत मनोर के ग्राम जरूआपुर के किसान सुब्रतो मल्लिक ने 2022 में अपनी पारंपरिक खेती छोड़ जिसमें वह खेत में धान एवं गेहूं का उत्पादन करते थे उसको छोड़कर उन्होंने उद्यानकी की खेती की ओर रुख किया है और इसमें उन्होंने अपने खेत में सीजनेबल सब्जी उगाई है जिससे पहले उन्हें करीब साल भर में 2 लाख रुपए की आय अर्जित होती थी और अब वह 5 से 6 लाख रुपए आय अर्जित कर रहे हैं जिस कारण उनकी जिलेभर में सराहना हो रही है।
पहले करते थे प्राइवेट नौकरी…
किसान सुब्रतो मल्लिक ने खास बातचीत में बताया कि पहले वह पारंपरिक खेती के साथ प्राइवेट नौकरी भी करते थे जिसमें वह अतिथि शिक्षक एवं एक प्राइवेट कॉलेज में बाबू का भी काम किया है और उसमें उन्हें प्रति महीने 5000 से 7000 रुपए की आय अर्जित होती थी फिर उन्हें प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई परियोजना से आर्थिक सहायता मिली जिसमें उन्हें 142000 का लोन प्राप्त हुआ जिसमें उन्हें ₹70000 की सब्सिडी प्राप्त हुई जिसे उन्होंने अपने 5 एकड़ के खेत में सीजनेबल सब्जी उगाना चालू किया और उद्यानकी की तकनीक से करीब तीन गुना आय अर्जित कर रहे हैं।
सहजन की सब्जी के लगे उन्होंने खेत में करीब 2000पेड़
बता दे की सहजन की सब्जी प्रोटीन का खजाना है इसी को देखते हुए उन्होंने अपने खेत में सहजन 2000 पेड़ लगाए हैं और उसके नीचे वह पपीते के पेड़ भी लगाए हुए हैं और इसी के साथ वह खेत में बंदा गोभी भी उग रहे हैं बता दे की क्राफ्टिंग के जरिए वह है एक पेड़ पर टमाटर और उसी पर बैगन भी उगा रहे हैं यह तकनीक उन्होंने उद्यान की विभाग के जरिए सीखी है और उसका उपयोग कर अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे हैं
आगे उन्होंने बताया कि पहले वह प्राइवेट नौकरी कर किसी के यहां काम करते थे अब वह अपने 5 एकड़ के खेत में ही पूरा दिन काम करते हुए निकाल देते हैं और अच्छी आय अर्जित कर रहे हैं और वह अब करीब चार मजदूरों को रोजगार भी दे रहे हैं जो प्रतिदिन उनके खेत में काम करते हैं जिससे उनका काम धंधा बहुत अच्छा चल रहा है और वह उन्होंने बताया कि वह चाहते हैं कि लोग उनके आइडिया को देखें और सीखें क्योंकि पारंपरिक खेती छोड़कर सीजनेबल सब्जी से अच्छा मुनाफा हो सकता है यही उन्होंने करके दिखाया है।
Back to top button