जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कबड़खाने में अज्ञात कारणों के चलते लगी आग :  सामान जलकर खाक

सिवनी यश भारत-जिले के डूंडा सिवनी थाना अंतर्गत जनता नगर के समीप स्थित एक कबाड़खाने में रात्रि के समय अचानक आग लग गई। जिसके कारण वहां रखा सामान दू-दू करके जल गया। घटना की जानकारी डूंडा सिवनी पुलिस और दमकल वाहन में दी गई। इसके बाद फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू करने का प्रयास किया गया।

 

लेकिन आग इतनी भीषण थी कि कबड़खाने में रखा सामान जलकर खाक हो गया। वह तो गनीमत थी कि घटना के समय लोग वहां मौजूद नहीं थे। यदि लोग घटना वाले स्थान पर सो रहे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। डूंडा सिवनी थाना प्रभारी किशोर बाम्हनकर ने बताया कि जनता नगर के समीप स्थित सलीम कबाड़ी के कबाड़खाने में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई थी।

 

जिसकी जांच की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आग किन कारणों से लगी। वहां रखा सामान जलकर खाक हो गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल जांच की जा रही है। आसपास के लोगो का कहना है कि बारिश के मौसम के कारण आग अधिक नही फेल पाई यदि गर्मी का समय रहता तो आसपास के घरों में भी आग लग सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button