मध्य प्रदेशराज्य

कफ सीरप तस्करी, स्कूल संचालक गिरफ्तार: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 810 शीशी नशीली दवा जब्त

सतना l घूरडांग बिरला फैक्ट्री के पास से प्रतिबंधित नशीली कफ सीरप की भारी खेप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर एक नीली बलेनो कार और एक मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी में 810 शीशी प्रतिबंधित कफ सीरप बरामद की गई। बरामद माल और वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 7 लाख 32 हजार रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पहचान संचिन साकेत (25) निवासी मैनपुरा थाना कोटर के रूप में हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि संचिन बेलहटा पंचायत में कृष्णा पब्लिक स्कूल का संचालक है। इसके अलावा, उसका उतैली बाईपास में एक कियोस्क सेंटर और एमपी ऑनलाइन की दुकान भी है।

साथ ही एक 17 वर्षीय नाबालिग भी इस तस्करी में शामिल पाया गया है। दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि यह प्रतिबंधित कफ सीरप चित्रकूट के राधे मेडिकल से खरीदकर सतना लाया गया था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों पर NDPS (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि स्कूल और कियोस्क सेंटर की आड़ में कितने समय से यह अवैध धंधा चल रहा था।

कोलगवां थाना प्रभारी ने बताया, हमारा मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त अभियान जारी है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए सतना पुलिस लगातार सतर्क और सक्रिय है। जो भी व्यक्ति इस तरह की अवैध गतिविधियों में लिप्त मिलेगा, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button