कटनीजबलपुरमध्य प्रदेश

कटनी के कपड़ा व्यापारी के साथ दिल्ली में 50 हजार रूपए की लूट : दो दिन तक रहे बेहोश, दिल्ली में पुलिस से शिकायत 

 

कटनी, यशभारत। कटनी के एक कपड़ा व्यापारी के साथ दिल्ली में 50 हजार रूपए की लूट का मामला सामने आया है।

 

दो दिन पहले दिल्ली पहुंचे कपड़ा व्यापारी को आज होश आया, तब उन्हें अपने साथ हुई वारदात का पता चला। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक पहरूआ मंडी रोड, सांई मंदिर के सामने बाल गंगाधर तिलक वार्ड निवासी राम किशन प्रजापति पिता फुल्ला प्रजापति विगत दो दिन पहले किसी टे्रन से दिल्ली कपड़े की खरीददारी के लिए गए थे। दिल्ली स्टेशन में टे्रन से उतरने के बाद वे आटो में सवार होकर गांधीनगर के लिए निकले ओर इसके बाद बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें आज होश आया। कपड़ा व्यापारी ने बताया कि आटो में दो युवक पहले से सवार थे। संभवत: उनके द्वारा लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। उन्हें यह भी याद नहीं है कि वे दो दिन तक कहां रहे।

 

आज सुुबह जब उन्हें होश आया तो उनके पास से रखे 50 हजार रूपए गायब थे। बताया जाता है कि दो दिन तक कोई संपर्क नहीं होने पर परिजन भी आज सुबह दिल्ली पहुंचे और उनकी खोजबीन शुरू की। इसी बीच दोपहर में कपड़ा व्यापारी को होश आया तो वे गांधीनगर स्थित थोक व्यापारी के यहां पहुंंचे और उसी के फोन से परिजनों को सूचना दी। जिस पर परिजन वहां पहुंचे। बताया जाता है कि लूट की इस वारदात की रिपोर्ट दिल्ली में पुलिस को दी गई है।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu