जबलपुरमध्य प्रदेश
ओमती में ठंड और भूख से वृद्ध ने तोड़ा दम? : ननि नव निर्माण भवन के सामने मिला शव

जबलपुर, यशभारत। ओमती के आडीटोरियम नगर निगम नव निर्माण भवन के सामने आज रविवार 5 दिसंबर 2021 को एक लाश मिलने से हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि वृद्ध की मौत संभवत: ठंड और भूख से हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेजते हुए, मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
शिव कुमार रजक जांच अधिकारी ओमती थाना ने जानकारी देते हुए बताया कि अनवर अली 42 वर्ष निवासी नया मोहल्ला ओमती ने सूचना दी कि ननि नव निर्माण भवन के सामने पेड़ के नीचे रोड किनारे बटालिया अस्पताल के पास लगभग 65 वर्षीय अज्ञात पुरूष का शव पड़ा है। सूचना पर पंचनामा कार्यवाही कर, मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि मृतक मांग कर खाता था और यहीं पड़ा रहता था। जिसकी मौत कैसे हुई यह जांच का विषय है। ठंड से भी वृद्ध की मौत हो सकती है।