कटनी

ऑटो में छूटा कीमती सामान से भरा बै, पुलिस ने खोजकर किया सुपुर्द, महिला ने जताया पुलिस का आभार

कटनी, यशभारत। जिले में एक बार फिर पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता का उदाहरण देखने को मिला है। ऑटो में छूटे कीमती सामान से भरे बैग को कटनी पुलिस ने महज कुछ ही समय में खोजकर उसकी मालिक को सुरक्षित वापस सौंप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 6 अप्रैल को ग्राम कटंगी झलवारा निवासी अर्चना कोरी अपने पति अजय कोरी के साथ चांडक चौक से ऑटो में बैठकर मुड़वारा स्टेशन जा रही थीं। इसी दौरान उनका बैग ऑटो में ही छूट गया, जिसमें कीमती जेवर एवं आवश्यक सामग्री रखी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही कटनी पुलिस हरकत में आई और महिला द्वारा बताए गए मार्ग के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण और सूझबूझ के चलते संबंधित ऑटो चालक की पहचान कर उससे संपर्क किया गया, जिसके बाद बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा बरामद बैग को समस्त सामग्री सहित अर्चना कोरी को सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ सामान सुरक्षित वापस मिलने पर अर्चना कोरी ने कटनी पुलिस की त्वरित और सराहनीय कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया। कटनी पुलिस की इस कार्यवाही से आमजन में विश्वास और सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button