मध्य प्रदेशराज्य

ऑटो बाइक की भिड़ंत, मामा की दर्दनाक मौत : 6 वर्षीय भांजा  घायल, इलाज जारी;  मड़ई जा रहे थे मामा-भांजे

Table of Contents

 मंडला l निवास थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव के पास  सड़क हादसे में बाइक सवार मामा की मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनका छह वर्षीय भांजा मामूली रूप से घायल हो गया। मामा-भांजा भीखमपुर मड़ई जा रहे थे, तभी उनकी बाइक को एक ऑटो ने टक्कर मार दी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा निवास से कुंडम मार्ग के बीच हुआ। ऑटो सुखरी खरखरा की ओर से सवारी लेने के लिए भीखमपुर से निकला था। भीखमपुर गांव के पास ही ऑटो और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ओम प्रकाश यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल भांजे का इलाज जारी है

मृतक की पहचान सतपहरी रैयत के बंजर टोला निवासी ओम प्रकाश यादव (35 वर्ष) पिता राम लाल यादव के रूप में हुई है। उनके साथ बाइक पर सवार उनका भांजा लकी यादव (6 वर्ष) पिता संपत यादव, निवासी ग्राम करनपुरा, मामूली रूप से घायल हो गया। घायल लकी यादव को निवास सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। निवास पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शाम होने के कारण मृतक का पोस्टमॉर्टम मंगलवार को नहीं हो सका। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button