जबलपुरमध्य प्रदेश

एमपीईबी ऑफिस के कचरे में भड़की आग : आसपास लगे बांस के पेड़ आए जद में, धुंए का गुबार देख क्षेत्र में मच गया हड़कंप

तीन दमकल वाहन आग बुझाने में लगे, नहीं हुई जनहानि

WhatsApp Image 2022 03 27 at 2.03.27 PM

जबलपुर, यशभारत। उखरी स्थित एमपीईबी ऑफिस के पास आज रविवार की दोपहर, वहां पड़े कचरे में आग लग गयी। जिसके बाद वहां आसपास लगे बांस के पेड़ भी आग की जद में आ गए और गर्मी की शह पाकर, सूखे पेड़ों में आग भभक उठी। धुंए का गुबार देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद तत्काल नगर निगम के दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल के तीन वाहन आग को बुझाने में जुटे है। हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस आग लगने के कारणों की पड़ताल कर रही है।

जानकारी अनुसारी उखरी चौक स्थित विजय नगर एमपीईबी ऑफिस के पास सूखा कचरा पड़ा था। जिसमें भड़की चिंगारी के बाद देखते ही देखते आग ने बांस के पेड़ों को अपनी जद में ले लिया। वहीं आग लगने की खबर क्षेत्र में फैलते ही घटना स्थल पर लोगों का हुजूम लग गया।

दमकल के 25 कर्मी आग बुझाने में जुटे
मौसे से नगर निगम दमकल विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना करीब 12 बजे, दोपहर में आई थी। जिसके पांच मिनिट बाद तत्काल दमकल वाहन उखरी चौक पहुंचे। यहां एमपीईबी के आसपास पड़े कचरे और ऊगे बांस के पेड़ों में आग लग चुकी थी, पूरा क्षेत्र धुंए के गिबार में था। लोगों में अफरातभरी मच गयी थी। जिसके बाद तीन वाहनों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया। लेकिन घास में लगी आग इतनी जल्दी नहीं बुझती। जिसके बाद दमकल विभाग की गाडिय़ां लगातार तेज पानी की बैछारे करती रहीं।

हो सकता था बड़ा हादसा
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि दमकल विभाग की सूझबूझ के बाद बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा यदि आग की लपटे वहां पर रखे हुए ट्रांसफॉर्मर तक पहुंच जाती तो बड़ी हानि हो सकती थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button