सिवनी यश भारत:-जिले में मादक पदार्थ का अवैध का करने वाले सक्रीय है जिनपर अंकुश लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है जहां पुलिस ने अवैध एमडी पाउडर के साथ 2 लोगो को गिरफ्तार किया है जिनके पास से 70 हजार रुपये कीमत का पाउडर बरामद किया है।साथ ही 2 मोबाइल और एक बाइक जप्त की है।
सिवनी एसडीओपी पूजा पाण्डे ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शिमला प्रसाद ने जिला स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन किया है।जहां महाराष्ट्र के नागपुर में कुछ आरोपियों के द्वारा नशीले पदार्थ एमडी पावडर की खेप लेकर सिवनी आने की सूचना प्राप्त हुई थी।जिसके बाद थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा जिलास्तर टीम को साथ लेकर नागरिकों द्वारा दी गई सूचना पर कार्यवाही करने हेतु जगह जगह नाकाबंदी की गई। पुलिस को रात के समय खैरीटेक के आगे फारेस्ट बेरियर के आसपास एक व्यक्ति मोटरसाईकिल लेकर सडक किनारे खड़ा दिखा जिसे पकड़ा गया। जिसके पास एक सफेद रंग की एयर टाईट पन्नी में पावडरनुमा पदार्थ रखा मिला, जिसके बारे में संदेही हर्षद उर्फ शनि पिता लखनलाल डहरवाल निवासी खवासा से पूछताछ पर एमडी पावडर होना बताया। जो नागपुर से लाना बताया। एमडी पावडर का कुल वजन 7 ग्राम जिसकी बाजारू कीमत लगभग 70000 रूपये होना पाया गया।पूछताछ में एमडी पावडर नागपुर के किसी आशिफ पठान से लाना बताया, टीम को नागपुर भेजा गया। सिवनी पुलिस टीम ने नागपुर जाकर थाना कपीलनगर पुलिस के सहयोग से शैडे नगर निवासी आशिफ पिता लालखाँ पठान को गिरफ्तार कर सिवनी लाया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी आशिफ पठान ने अपना अपराध स्वीकार किया है। जिसके विरुद नागपुर शहर के लगभग 5 थानों में एमडी पावडर सहित अन्य धाराओं के लगभग आधा दर्जन अपराध दर्ज हैं। अब तक की पुलिस कार्यवाही में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आगे की कार्यवाही जारी है।
इस कार्यवाही में प्रभारी कोतवाली सिवनी किशोर वामनकर,सहायक उपनिरीक्षक दिनेश रघुवंशी,प्रधान आरक्षक योगेश राजपूत, शेखर बघेल, अमर उइके,आरक्षक अमित रघुवंशी, सुधीर डहेरिया, दिलीप उइके, प्रतीक बघेल, अवेन्द्र पाल एवं सिद्धार्थ दुबे शामिल रहे। नागपुर के आरोपी को गिरफ्तार कराने में पुलिस थाना कपीलनगर के सीनियर इंसपेक्टर सतीश आडे एपीआई आसमान शिंदे, पीएसआई योगेश नालटे, एएसआई राजेश शिंपी, म.प्र.आर. निक्की शुक्ला एवं प्र.आर. मुकेश हलमारे का विशेष योगदान रहा।