सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के कुरई थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राज्यमार्ग 44 सुकतरा ग्राम के समीप आज लोगो ने सड़क दुघर्टना में मृत व्यक्ति के शव को रखकर लगभग 20 मिनिट तक जाम लगा दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात सुकतरा में एक सड़क हादसा हो गया था। जहां कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी सूचना मिलने के बाद मौके पर कुरई पुलिस ने पहुंचकर मृतक के शव का पंचनामा बनाया था और सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया था। जिसके बाद आज लगभग 12 बजे मृतक के परिजनों और आक्रोशित गांव वालों ने मृतक के शव को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या NH 44 पर रखकर चक्का जाम कर दिया।

हादसे के बाद गांव वालों और परिवारजनों की मांग थी कि जिस जगह यह हादसा हुआ वहां लोगो व वाहनों का आना जाना अधिक होता है, स्कूली बच्चे भी वहीं से आना जाना करते हैं, और वह रास्ता पेंच नेशनल पार्क के करमझिरी गेट व टुरीया गेट के लिए जाता है, इसलिए उस स्थान पर ओवरब्रिज बनाया जाए साथ ही सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जायें ताकि कोई भी सड़क दुर्घटना का शिकार न हो सके। जानकारी मिलने के बाद तुरंत कुरई तहसीलदार सतीश चौधरी, बरघाट एसडीओपी ललित गठरे, कुरई थाना प्रभारी कृपाल शाह तेकाम, डूंडा सिवनी थाना प्रभारी सतीश तिवारी, यातायात थाना प्रभारी विजय बघेल सहित अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। और परिजनों व लोगो को समझाईश दी अधिकारियों ने अस्वाशन दिया कि उनकी मांगें उच्च अधिकारियों तक पहुंची जाएगी और ब्रिज बनवाने में संभव प्रयास किया जाएगा।
सड़क पर अवरोध के कारण यातायात व्यवस्था कुछ समय के लिए बिगड़ गई, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
कुरई थाना प्रभारी कृपाल शाह तेकाम ने बताया कि कल रात्रि में वालेनो गाड़ी से बाइक सवार विनेश एडे उम्र 35 वर्ष की मौत हो गई थी। आज ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर मृतक के परिजनों व कुछ लोगों ने सड़क पर जाम लगाया गया था जो लगभग 20 मिनिट था। समझाइश के बाद जाम खोला गया।
Back to top button