
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में छॉलीवुड यानी छत्तीसगढ़ी फिल्मों की एक एक्ट्रेस से गैंगरेप किया गया। आरोप है कि एक स्क्रिप्ट राइटर झांसा देकर पहले अपने घर ले गया। फिर दुष्कर्म किया। इसमें तीन अन्य लोगों ने भी आरोपियों का साथ दिया। एक्ट्रेस ने जब पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने शादी का झांसा दिया और एक साल तक शोषण करता रहा। फिर शादी से भी मना कर दिया। अब एक्ट्रेस ने मस्तूरी थाने में FIR दर्ज कराई है। इसके बाद सभी आरोपी फरार हैं।
जानकारी के मुताबिक, जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली 23 साल की एक लड़की छॉलीवुड फिल्मों में हिरोइन है। फिल्मों में काम करने के दौरान उसकी पहचान मस्तूरी क्षेत्र के वेद परसदा गांव निवासी नारायण साहू से हुई थी। नारायण साहू छत्तीसगढ़ी फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखता है और एक मूवी के प्रोडक्शन की तैयारी कर रहा है। एक्ट्रेस ने पुलिस को बताया कि अप्रैल 2021 में वह अपनी एक सहेली और नारायण साहू व उसके साथी नारायण भोई के साथ एक मूवी की शूटिंग के लिए रायपुर गई थी।
एक्ट्रेस का आरोप है कि देर रात नारायण साहू और नारायण भोई ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। उसने जैसे ही दरवाजा खोला दोनों अंदर घुस आए और नारायण भोई उसकी सहेली को खींचकर दूसरे कमरे मेें ले जाकर बंद कर दिया। इसके बाद नारायण साहू ने रात भर एक्ट्रेस से दुष्कर्म किया। सुबह जब एक्ट्रेस ने पुलिस में जाने की बात कही तो नारायण साहू ने उससे कहा कि वह प्यार करता है और शादी करना चाहता है। इस दौरान दो अन्य लोग आ गए। उन्होंने और नारायण भोई ने FIR नहीं करने के लिए समझाया।